दीपेन्द्र सिंह—समीक्षा न्यूज
गाजियाबाद। वार्ड 35 में क्षेत्र के विकास व जनता के हित की बात सोचने वाले पार्षद पिंटू सिंह जनता की सेवा करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। फिर चाहे सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का काम हो या फिर जनता को होने वाली समस्याओं को दूर करने का काम हो हर तरीके से पार्षद पिंटू सिंह की जनता की सेवा में समर्पित रहते हैं। पार्षद पिंटू सिंह की इसी समर्पण का नतीजा है कि वार्ड 35 ही नहीं बल्कि पूरे शहरी विधानसभा 56 क्षेत्र में पार्षद पिंटू सिंह की जमकर सराहना होती है और हर कोई अपना आगामी विधायक पार्षद पिंटू सिंह जैसा जनता के काम करने वाला नेता चाह रहे हैं। इसी कड़ी में पार्षद पिंटू सिंह द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए एक कैम्प अपने कार्यालय पर आयोजित कराया जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग डोज लगवाने पहुंचे। पार्षद पिंटू सिंह ने बताया कि जनता का भला सोचने वाली मेयर आशा शर्मा के सहयोग से कोविड वैक्सीनेशन का कैम्प लगाया गया है जिसमें लगभग साढ़े चार सौ लोगों ने कोरोना डोज लगवाकर सरकार के मिशन में सहयोग दिया है। पार्षद पिंटू सिंह ने बताया कि मेयर आशा शर्मा का सहयोग हमेशा हमारे क्षेत्र के साथ रहता है। मेयर आशा शर्मा के आर्शीवाद का ही नतीजा है कि आज वार्ड 35 की जनता खुशहाल जीवन जी रही है और क्षेत्र में चहुंओर विकास दिखायी दे रहा है। पार्षद पिंटू सिंह ने बताया कि उक्त कैम्प आगामी कई दिनों तक चलाया जाएगा और जनता को डोज देकर कोरोना को हराने का काम भी बखूबी किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद पिंटू सिंह ने अपने कार्यालय पर पूरी व्यवस्था संभाल रखी थी।
Comments
Post a Comment