30 सितम्बर को होगा हिन्दी भवन में कवि सम्मेलन: बालकिशन गुप्ता





धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के द्वारा कविनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने हिंदी भवन में 30 सितम्बर को आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन के विषय में जानकारी दी जिसमें प्रमुख कवि गण दिनेश रघुवंशी मुमताज नसीम राज कौशिक द्वारा मंच संचालन सुदीप भोला मुकेश शर्मा अमित शर्मा डॉक्टर श्वेता त्यागी व कुशल कुशवाहा उपस्थित रहेंगे।

कवि सम्मेलन की शोभा जिले भर के समस्त सम्मानित जनप्रतिनिधि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गण कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे व गणमान्य नागरिक गण के उपस्थिति रहने की जानकारी दी गई। 

बालकिशन गुप्ता द्वारा मनोज गुप्ता को जिला महामंत्री मनोनीत करने की घोषणा की गई व उनसे संगठन को मजबूती देने व व्यापारी हित में कार्य करने की अपेक्षा की गई।

मनोज गुप्ता के साथ प्रमुख व्यापारी गण अमित मित्तल अंकुर गोयल बंटी अरुण गोयल आशु वर्मा जतिन सिंघल घनश्याम गोयल शरद जैन नंदकिशोर बबलू अंकुर गर्ग सौरभ गोयल मोहित गोयल संजय भैया राष्ट्रीय व्यापार मंडल परिवार में शामिल होकर संगठन को मजबूती देने पर व्यापारी हित में काम करने का निर्णय लिया।

कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के सभी सम्मानित पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे

पंडित राकेश शर्मा प्रदीप चौधरी पंडित अशोक भारतीय बालकिशन गुप्ता संजय गोयल डॉक्टर सोनीका शर्मा संदीप त्यागी रसम उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments