71 कोरोना वरियर्स महिलाओं का किया सम्मान




धनसिंह—समीक्षा न्यूज   

मुजफ्फरनगर। भाजपा द्वारा संपूर्ण देश में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म सप्ताह के अवसर पर सेवा ही समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय मुजफ्फरनगर पर 71 कोरोना वरियर्स महिलाओं का सम्मान कराया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार मंत्री एवं मुजफ्फरनगर सदर से विधायक कपिल देव अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि, जिला सह प्रभारी रवीना सिंह क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा, अंजली चौधरी प्रदेश सदस्य,जिला पंचायत सदस्य वंदना वर्मा, गीता जैन, मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता कार्यक्रम में कोविड कॉल में समाज सेवा में अपना योग दान दे चुकी 71 बहनों का सम्मान किया गया।

Comments