राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने किया इंदिरा पुरम ईकाई का गठन



धनसिंह—समीक्षा न्यूज

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता व महानगर अध्यक्ष संजय गोयल के निर्देशानुसार साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण भाटी के अनुमोदन पर संगठन के प्रदेश महामंत्री व प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश, अशोक भारतीय उपाध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश, जिला कोषाध्यक्ष परमानंद सिंघल की गरिमामई उपस्थिति में इन्द्रापुरम ईकाई का गठन किया गया। इंदिरापुरम ईकाई के प्रभारी के रूप में हरमीत बक्शी को, अध्यक्ष

विनोद कुमार त्यागी,कृष्ण ठाकुर महामंत्री,राजकुमार गोयल महामंत्री,नरेश अरोड़ा कोषाध्यक्ष,गिरीश यादव उपाध्यक्ष,गजेन्द्र कुमार शर्मा मंत्री,गौरव शर्मा मिडिया प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष व उनकी नवगठित टीम का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा बुके देकर सम्मान किया गया। सभी से हिंदी भवन में आगामी 30 सितंबर को आयोजित कवि सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की गई।


Post a Comment

0 Comments