दीपेन्द्र सिंह—उप सम्पादक
समीक्षा न्यूज
गाजियाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर वरिष्ठ भाजपा नेता यतेंद्र नागर को प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा में कार्यसमिति सदस्य के रूप महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे कर उत्तरप्रदेश प्रदेश में किसान राजनीति को नई धार देने का प्रयास है।
वरिष्ठ भाजपा नेता यतेंद्र नागर दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रहे हैं एवं मुंबई, उत्तराखंड, चंडीगढ़, जम्मू एवं कश्मीर एवं अंडमान निकोबार में प्रभारी के रूप में संगठन को मजबूत किया है।
पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर एवं पूनम महाजन भी यतेंद्र नागर की ज़मीन पर उतर कर संगठन के विस्तार की सांगठनिक कुशलता के कायल रहे हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरमा रही किसान राजनीति में यतेंद्र नागर भाजपा का एक मजबूत चेहरा हैं जो कि प्रदेश की किसान राजनीति के समीकरण में सकारात्मक बदलाव में सक्षम हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से 30 वर्षों की परिपक्व राजनैतिक पारी की शुरुआत करने वाले यतेंद्र नागर एम एम एच कॉलेज ग़ाज़ियाबाद छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं औऱ लंबे समय से युवाओं ,किसानों ,गरीबों की लड़ाई लड़ते रहे हैं।
यतेंद्र नागर गुर्जर जागृत मिशन एवं दुधेश्वर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप समाजसेवा के क्षेत्र.में लंबे समय से अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
शिवपुरी चौड़ा खरंजा शिव डेरी पर नवनियुक्त उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य भाजपा के कर्मठ जुझारू नेता यतेंद्र नागर को नए दायित्व मिलने पर भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत में श्री जतन भाई डेरी वाले , अनिल शर्मा जी राजकिशोर हिन्दू ,अशोक कुमार राणा वरिष्ठ समाज सेवी , पवन तोमर , राकेश शिशोदिया,अनमोल चौधरी, महेंद्र यादव ,भोला पंडित ,सतीश दीक्षित, बॉबी भइया, संजय प्रजापति, रवि ठाकुर, बंटी ,
सूर्या पंडित, विकाश सैनी, तरुण राजपूत ,हिन्दू रोहित,सचिन, पुनित, राजू,करण, हर्ष, गौरव पंडित, मनीष भाटी, मन्नू ठाकुर मयंक आदि लोग उपस्थित रहे
यतेंद्र नागर ने शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन को नई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया दिया एवं शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन की उम्मीदों पर खरे उतरने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ सकारात्मक परिणाम के लिए आश्वत किया।
0 Comments