सुशील कुमार निर्वाण किसान प्रकोष्ठ आप के प्रदेश सचिव व भूषण त्यागी मेरठ मंडल अध्यक्ष मनोनीत


धनसिंह—समीक्षा न्यूज   

गाजियाबाद। गुरूवार को आम आदमी पार्टी (किसान प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी ने संगठन का विस्तार करते हुये गाजियाबाद के वरिष्ठ समाजसेवी सुशील कुमार निर्वाण को किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव एवं भूषण त्यागी को मेरठ मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया। महेश त्यागी ने संगठन का विस्तार करते हुये कहा कि अब उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी का जनाधार बढ रहा है। उत्तर प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार के कार्यों एवं नीतियों से दुखी हो चुकी है और आम आदमी पार्टी को एक विकल्प के रूप में देख रही है। 

नवनियुक्त प्रदेश सचिव सुशील कुमार निर्वाण ने शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों व कार्यों को देखते हुये उत्तर प्रदेश की जनता आप की सरकार बनाने का अपना पूरा मन बना चुकी है। उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। इस अवसर पर गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज त्यागी, जिलाध्यक्ष (युवा) ललित चौधरी, जिला सचिव हापुड जोगेन्द्र दास, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शाहिद मिर्जा ने सुशील कुमार निर्वाण को फूल माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही आप कार्यकर्ताओं में पार्टी को जिताने का जोश भी दिखा। इस अवसर पर अनेक पत्रकार साथी मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments