योगिराज में प्रदेश अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त: स्वतंत्र देव सिंह





दीपेन्द्र सिंह—उप सम्पादक

समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मोहन नगर स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा व कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश अब अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त है।

बुधवार को आयोजित महानगर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कांग्रेस व सपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई। यह गोलियां भारत की संस्कृति व राष्ट्रवाद की विचारधारा पर चली थी।

उन्होंने कहा कि पूरे भारत की राम में आस्था है। यहां कण कण में राम है। आजादी के बाद बनी कांग्रेस सरकार ने राम के अस्तित्व को नकार दिया। कांग्रेस सरकार के दौरान सोनिया गांधी ने रामसेतु को नहीं माना। आजादी के बाद शंकराचार्य की गिरफ्तारी हुई। यह सब वोट बैंक के कारण होता है। इसी कारण से अभी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने व तेरहवीं संस्कार से भी सपा का कोई नेता नहीं गया।

उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जब कश्मीर जा रहे थे तो लोगों ने उन्हें रोका था। कश्मीर पहुंचने पर उनकी गिरफ्तारी हुई और शहादत भी हुई। इसके बाद जिम्मेदारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कंधों पर आई। उनकी हत्या हो गई। अटल जी ने  जब 1980 में भाजपा की नींव रखी तथा इसके बाद चुनाव में पार्टी की दो सीटें आई तो उन्होंने कहा कि अंधेरा छटेगा, कमल खिलेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है। अब अगर कोई गरीब की झोपड़ी पर कब्जा करने का प्रयास करता है तो उसके घर पर बुलडोजर चलता है। जेल में रहने वाले गुंडे भी अब डरते है। यूपी में अब साम्प्रदायिक दंगे नहीं होते। 

योगी की तप, तपस्या के कारण ही प्रदेश में दंगा नहीं

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साढ़े चार साल में एक भी छुट्टी नहीं ली। यहां तक की पिता के देहांत पर भी नहीं गए। उनकी तप, तपस्या के कारण ही प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ।

सम्मेलन को क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के मुद्दे पर विपक्षी हमारे खिलाफ अनर्गल प्रचार किया करते थे लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में मंदिर का भूमि पूजन कर रहे थे तो एक भी पत्ता नहीं हिला। सरकार अगर हिन्दू को मकान देती है तो मुस्लिम को भी। हम दोनों मिलकर इस देश का विकास करें। दंगे की बात नहीं सौहार्द की बात करें।

सम्मेलन की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीष त्यागी तथा संचालन महानगर मंत्री संजीव झा ने किया।

सम्मेलन में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा महापौर आशा शर्मा लज्जा रानी गर्ग विधायक सुनील शर्मा खोड़ा नगर पालिका चेयरमैन रीना भाटी महामंत्री पप्पू पहलवान गोपाल अग्रवाल सुशील गौतम राजेश त्यागी प्रबुद्ध वर्ग से जेपी सिंह शैलेंद्र त्यागी बलराम त्यागी वीके राव हेमंत शर्मा आदित्य गुप्ता करण पुनीत शत्रुघ्न लाल राजेश चौधरी जेके तेवतिया डॉक्टर सर्वेश वशिष्ठ डॉ विपुल त्यागी डॉक्टर युवराज शर्मा उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न

प्रेम, खुशहाली और एकता का प्रतीक होली का पर्व: ऋषभ राणा

शिक्षा के साथ—साथ बच्चों में संस्कृति और सभ्यता का भी ज्ञान होना चाहिए:माननीय राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल