धनसिंह—समीक्षा न्यूज
गाजियाबाद। लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा प्रीत विहार, खोड़ा कालोनी, साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भगवान देवाधिदेव गणेश जी के चित्र पर फूल माला और 15 किलो लड्डू अर्पित कर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रामदुलार यादव, महिला उत्थान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु राय, नंदन कुमार ने पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित कर किया। वहां मातृशक्ति द्वारा कीर्तन का भी आयोजन किया गया। सैकड़ों महिलाओं, बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया, वैश्विक महामारी कोरोना को ध्यान में रखते हुए 150 मास्क का वितरण भी लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा किया गया। पूजा अर्चना करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष रामदुलार यादव ने कहा कि हमारा देश भगवान गणेश में पूर्णआस्था रखता है। वह देवताओं में सर्व मान्य और अग्रणी है, सर्वप्रथम किसी भी शुभ कार्य में पूजा गजानन की होती है किंबदन्ति के अनुसार उन्होंने अपने माता-पिता को सर्वश्रेष्ठ मानकर उनके सम्मान में उन्हीं की परिक्रमा की अर्थात उनके बताए हुए मार्ग त्याग, तपस्या पर चलकर देवत्व को प्राप्त किया, आज समाज में माता-पिता के प्रति संतान का व्यवहार चिंताजनक होता जा रहा है, हमें इस अवसर पर इतना ही कहना है कि भगवान गणेश जी के आचरण व अपने परिवार से शिक्षा लेकर समाज देश की सेवा पूरी ताकत से करना चाहिए। आज वातावरण विषाक्त हो रहा है उसे प्रेम और सहयोग से मिलजुल कर अमृत तुल्य बनाया जा सकता है। सभी ने ढोल मजीरा बजा भगवान गणेश का गुणगान किया भास्कर नंदन कुमार ने कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग दिया।
0 Comments