मानव कल्याण सेवा संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं - जितेंद्र कश्यप



प्रमोद मिश्रा—प्रबंधक

समीक्षा न्यूज   

गाजियाबाद। भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र कश्यप व सहयोगी टीम द्वारा मानव कल्याण सेवा संस्था के अध्यक्ष व व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक धर्मेंद्र त्यागी जी का जन्मदिन उनके ऑफिस 100 फुटा रोड राजीव गार्डन पर मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

सभी लोगों द्वारा धर्मेंद्र त्यागी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।

धर्मेंद्र त्यागी जी ने सभी लोगों का तहे दिल से हार्दिक धन्यवाद व आभार व्यक्त किया और कहा कि आप लोगों का प्यार और भाईचारा इसी प्रकार बना रहे।

इस मौके पर कश्यप समाज के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कश्यप,भाजपा युवा नेता आकाश पांचाल, भाजपा कार्यकर्ता अजीत सेन,भाजपा कार्यकर्ता मोनू राघव, भाजपा नेता शकील मलिक, दीपक कुमार, रिजवान सैफी आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments