उत्तर प्रदेश में सद्भाव, भाईचारा, सहयोग कायम करेंगे: रामदुलार यादव



धनसिंह—समीक्षा न्यूज   

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में इंदिरा बिहार खोड़ा विधानसभा साहिबाबाद में सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता शिव बहादुर यादव आयोजन सुरेश यादव, संचालन संजय पटेल महासचिव नगर खोड़ा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रामदुलार  यादव समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल रहे, महिला उत्थान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष विन्दु राय, अमरनाथ ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश रामदुलार यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार की नफरत की राजनीति का जवाब हम उत्तर प्रदेश में सद्भाव, भाईचारा, सहयोग और एक दूसरे के दुख- सुख में शामिल हो प्रेम से देना है, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश माननीय अखिलेश यादव की सरकार में चौमुखी विकास हुआ, बेजोड़ आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे बनाना 18लाख  लैपटॉप वितरण, पंडित जनेश्वर मिश्र पार्क  एशिया का सबसे बड़ा पार्क, मुफ्त दवाई, मुफ्त पढ़ाई का इंतजाम, 89 हजार छात्राओं को कन्या विद्याधन वितरण, 7 जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, 23 करोड़ रिकॉर्ड वृक्षारोपण किया। साहिबाबाद विधानसभा मैं ही सिटी फॉरेस्ट, हिंडन नदी पर तीन पुल एलिवेटेड रोड, डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क का विकास, दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो रेल  विकास की कहानी स्वयं बयान कर रहे हैं, वही हिंडन के ऐतिहासिक ध्वस्त पुल को साढ़े चार साल में भाजपा सरकार नहीं बना पाई,  इनका विकास में विश्वास ही नहीं है, यह झूठ, धर्म, पाखंड फैला आस्था के नाम पर जन भावनाओं का दोहन कर कामयाब होना चाहते हैं, शिक्षा स्वास्थ्य में असफल हो गए, वैश्विक महामारी कोरोना में न दवाई मिली, न ऑक्सीजन असमय लाखों लोग प्राण त्याग दिए, पवित्र गंगा यमुना में लाशें तैरती रही, इतनी दुर्गति मानव समाज की कभी नहीं हुई, जनता इस बार जान गई है, अवसर आने पर इन्हे सत्ता से उखाड़ देगी|

नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी राहुल यादव ने कहा कि खोड़ा  का विकास पानी की समस्या को समाधान के लिए हमारी पार्टी ने नगर परिषद खोड़ा पर प्रदर्शन किया, भाजपा सरकार खोड़ा में साफ पानी देने में असफल रही, चारों ओर गंदगी का अंबार लगा है, चेयरमैन भाजपा विधायक सांसद इन्हीं के है।  खोड़ा के लोग नारकीय जीवन जीने पर मजबूर हैं पुलिस स्टेशन, डाकघर, नगर पालिका परिषद जो विकास हुआ या हो रहा है, वह समाजवादी पार्टी की सरकार की देन है, हमें इस बार बड़ा  परिवर्तन लाने के लिए तैयार रहना है, तभी खोड़ा का बहुमुखी विकास होगा।

कार्यक्रम में शामिल रहे:- रामबरन यादव, रमेश यादव, कमलनाथ पाल, राकेश यादव, वासुदेव यादव, बृजेश शुक्ला, गंगाराम यादव, नरेंद्र पाल, वीरेंद्र, कृष्णचंद, राजबहादुर यादव, रवि बसंत यादव, राजीव, जयप्रकाश, अमर बहादुर, सुभाष, अनिल कुमार, शिवा यादव, पंकज, ओमकार यादव, राजउद्दीन, बृजेश, छोटेलाल, साधु राम, ओम प्रकाश पाल, सूरज नेगी, दीपक यादव, अनुराग यादव आदि  ने कार्यक्रम में भाग लिया।



Post a Comment

0 Comments