जैन समाज ने किया संजीव शर्मा व पप्पु पहलवान का भव्य स्वागत




धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा महानगर महामंत्री पप्पु पहलवान का गायत्री भवन पर शालीमार गार्डन जैन समाज के आयोजन में पहुंचने पर जैन समाज ने हर्ष और उल्लास के साथ भव्य स्वागत और सम्मान किया। भाजपा से मनोज शर्मा संयोजक स्वछता अभियान प्रतीक माथुर सह संयोजक सोशल मीडिया का भी पटका पहनाकर सम्मान किया गया। बहुत ही सुन्दर कार्यक्रम का आयोजन शालीमार गार्डन जैन समाज द्वारा किया गया। इस दौरान नन्हें बच्चों ने मनमोहन गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। वरिष्ठ लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन दीपक जैन जी ने किया साथ मे नीरज जैन अनिल जैन मोहित जैन तरुण जैन  मनीष जैन सेविंदेर जैन आदि जैन समाज के लोग जिनमे महिलाएं वरिष्ठ बच्चे उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments