टीम 100 ग़ाज़ियाबाद और गाजियाबाद नगर निगम ने सफाई का जनजागरूकता अभियान चलाया



धनसिंह—समीक्षा न्यूज   

गाजियाबाद। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत न्यू पंचवटी, सिटी जोन ग़ाज़ियाबाद में टीम 100 ग़ाज़ियाबाद और गाजियाबाद नगर निगम ने सामूहिक प्रयास करके सफाई का जनजागरूकता अभियान चलाया और दौलतपुरा वार्ड 22 से लेकर न्यू पंचवटी तक सफाई अभियान एवं जनजागरूकता रैली निकाली। टीम 100 ग़ाज़ियाबाद के कविनगर जोन प्रभारी श्री अविनाश अग्रवाल और सिटी जोन प्रभारी गौरव सिंघल ने कार्यक्रम का संचालन किया। दौलतपुरा से श्री राजू गौतम अपने साथियो के साथ और न्यू पंचवटी से श्री इंज छक्की लाल जी अपने साथियो सहित इस जनजागरूकता अभियान का हिस्सा बने और गाजियाबाद नगर निगम के श्री अशोक पाल और श्री दलीप कुमार के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने इस सफाई अभियान और जनजागरूकता अभियान को सफल बनाया।


Post a Comment

0 Comments