विश्व का चौथा स्तंभ मीडिया आप सभी मीडिया प्रहरी: दिनेश गोयल



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र, जिला व महानगर पदाधिकारी सूची में अंतिम पायदान पर रहकर संगठन की सभी गतिविधियों में अपनी महत्त्वपूर्ण सहभागिता देते हुए अर्श से फर्श तक सभी कार्यकर्ताओं के क्रियाकलापों, गतिविधियों, महत्त्वपूर्ण अभियानों को प्रमुखता से अपना प्रस्तुतिकरण देकर पार्टी व नेता तथा कार्यकर्त्ता के साथ विश्व के चौथे स्तम्भ की भागीदारी तय करते हैं। अभी हाल ही में आर के जी आई टी कॉलेज में भाजपा संगठन की आठ सत्रीय बैठक एक मेगा प्रेस वार्ता के साथ कराकर कॉलेज के डायरेक्टर एम एल सी विधायक दिनेश गोयल ने भाजपा संगठन के लिए अपने चिर परिचित अंदाज में संगठन के प्रति कार्य और सेवा करने की मिसाल पेश की है। वैसे तो उनके द्वारा पर्दे के पीछे रहते हुए संगठन की सेवा में उनकी तत्परता जग जाहिर है। अभी हाल ही में आयोजित बैठक में पार्टी के अलग अलग जिम्मेदारियों से सम्बंधित वर्तमान व पूर्व के वरिष्ठ व कनिष्क भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश के सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु ने आठ सत्रीय बैठक ली थी। उसी कड़ी में पहली बार संगठन की नई योजना के तहत मंडल स्तर तक घोषित मीडिया प्रभारी की 56-57 लोगों की एक कार्यशाला बैठक भी आयोजित की गई। पार्टी संगठन की नई व्यवस्था में मीडिया विभाग की मिशन 2022 की सफलता हेतु प्रथम कार्यशाला अन्य सत्रों सहित कॉलेज के प्रांगण में संपन्न कराने के लिए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पांच लोगों की डेलिगेशन टीम एम एल सी विधायक दिनेश गोयल का आभार व्यक्त करने भेजी। जिसमें महानगर मीडिया विभाग संयोजक प्रदीप चौधरी, सह मीडिया प्रभारी जय कमल अग्रवाल, नीरज गोयल, धीरज अग्रवाल ने साथ रहकर प्रतीक चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया। हालांकि दिनेश गोयल ने आभार स्वीकार करने से पहले अपने निस्वार्थ संगठन सेवा भाव का परिचय देते हुए आभार प्रतीक लेने से यह कहकर इंकार कर दिया था कि आगे से कोई बैठक नहीं करानी है तो मैं ये आभार प्रतीक स्वीकार करूंगा। मगर हम सभी का स्नेह आग्रह स्वीकार करते हुए मीडिया विभाग का आग्रह स्वीकार किया। हमारा मार्गदर्शन करते हुए यह भी कहा कि विश्व का चौथा स्तंभ मीडिया है और भाजपा के मीडिया विभाग में आप सभी मीडिया प्रहरी हैं।


प्रदीप चौधरी

महानगर मीडिया संयोजक

मीडिया विभाग भाजपा

गाजियाबाद।

Post a Comment

0 Comments