महिला सशक्तिकरण और सम्मान के लिए योगी सरकार ने उठाए ऐतिहासिक कदम: पं ललित शर्मा




धनसिंह—समीक्षा न्यूज

गाजियाबाद। लोनी में शुक्रवार को संगम विहार भाजपा महिला मण्डल की बैठक को किसान मोर्चा उपाध्यक्ष पं ललित शर्मा ने संबोधित किया। इस दौरान गाजियबाद भाजपा महिला मोर्चा के कार्यप्रणाली की पं ललित शर्मा ने प्रशंसा करते हुए कहा कि कर्मठ जुझारू आरती मिश्रा के नेतृत्व में संगम विहार मण्डल भाजपा महिला मोर्चा अच्छा कार्य कर रही है। आगामी 2022 चुनाव को ध्यान में रखते हुए हमें माताओं और बहनों तक मिशन शक्ति समेत लघु उद्योग आदि में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को दिए गए  सरकारी संबल की चर्चा करनी है और बताना है कि आज माननीय योगी आदित्यनाथ जी के राज में लोनी तक में माताओं और बहनों योय तरफ कोई मनचला आंख उठाकर नहीं देख सकता। महिलाओं की दृष्टि से आज प्रदेश में रामराज्य की स्थापना हुई है। सभी योजनाओं में महिला सशक्तिकरण को ध्यान दिया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments