महिला उन्नति संस्था द्वारा दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित




धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इकोटेक तीन स्थित आई टी आई परिसर में महिला उन्नति संस्था द्वारा दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था सदस्यो द्वारा 1001 मिट्टी के दीये जलाकर लोगों को यह दीवाली-दीपों वाली का संदेश देकर दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाने की अपील की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकोटेक तीन थाना प्रभारी भुवनेश ठाकुर ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली खुशियों का त्यौहार है लोग एक दूसरे के साथ खुशियां बांटते हुए शांतिपूर्वक प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के मुख्य संरक्षक जितेंद्र बच्चन ने कहा कि दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार है मान्यताओं के अनुसार रावण रूपी अधर्म और बुराई पर विजय प्राप्त कर अयोध्या आगमन पर अयोध्यावासियों द्वारा रामराज स्थापित होने की खुशी में घी के दीये जलाए गए थे । उनके आदर्शो पर चलते हुए हमें भी समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूरकर एक सभ्य सुशिक्षित समाज की व्यवस्था करने के लिए प्रयास करने चाहिए। वहीं संस्था की संरक्षक और आई टी आई संचालिका इंदु गोयल ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली पर दीपों का त्यौहार है जो अंधेरे को दूर कर प्रकाश भरने करने का संदेश देता है दीपावली पर मां लक्ष्मी के पूजन का विधान है हमें भी अपने घर की गृहलक्ष्मियों का सम्मान करना चाहिए। दीपोत्सव कार्यक्रम में संस्थापक डा राहुल वर्मा, मनोज झा, अनिल भाटी, गीता भाटी, रेनू त्यागी रेणुबाला शर्मा, श्वेता त्यागी, रणवीर चंदीला, विजय तंवर, देवेंद्र चंदीला, डा ओमवीर बघेल, वंदना झा, शर्मिष्ठा शाह, अनिता शर्मा, सुषमा झा, अंजू ओझा, मंजू मेहता, हरेंद्र आनन्द, सुनील रावल, रवि कुमार, जहीर सैफी, डा सागर, देव त्यागी, नरेश कुमार और मोहनलाल आदि लोगों ने दीये जलाये।

Post a Comment

0 Comments