मुख्यमंत्री जी से मिले अखिल भारतीय क्षत्रिय सेना के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर गौरव सिंह राणा टीटू भईया, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण को लेकर की चर्चा



धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार से अखिल भारतीय क्षत्रिय सेना के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर गौरव सिंह राणा टीटू भईया के साथ प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार भेट कर महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर की चर्चा। मुख्यमंत्री जी ने प्रतिमा स्थापित करने में पूर्ण सहयोग करने का दिया अश्वासन।शुक्रवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय सेना पंजीकृत संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर गौरव सिंह राणा टीटू भईया अखिल भारतीय क्षत्रिय सेना उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम ने संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर गौरव सिंह राणा टीटू भईया की अगुवाई में उत्तराखंड सरकार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से शिष्टाचार भेट कर उनके शानदार कार्यकाल को लेकर शुभकामनाएं ज्ञापित की। इस दौरान संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर गौरव सिंह राणा टीटू भईया ने आगामी 15 दिसम्बर को सहारनपुर के गनेशपुर गांव में होने वाले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की मु्ख्यमंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की।जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने संगठन की टीम को प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आश्वासन दिया है। साथ ही देहरादून के राजपुर में भी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा लगवाने की बात कही।इस मौके पर राष्ट्रीय प्रभारी युवा योगेंद्र सिंह राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप राणा प्रदेश अध्यक्ष आईटी सेल तुषार राणा प्रदेश प्रवक्ता उत्तराखंड नवनीत राणा,प्रदेश सचिव अंकित राणा,जिलाध्यक्ष सहारनपुर रविन्द्र राणा व जिलाध्यक्ष फतेहपुर रिशू सिंह मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments