महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में गाजियाबाद से चली प्रसपा की परिवर्तन यात्रा



दीपेन्द्र सिंह— उप सम्पादक   समीक्षा न्यूज   

राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव थपथपा गए जयप्रकाश अग्रवाल की पीठ

31 अक्टूबर प्रसपा  (लोहिया) की सामाजिक परिर्वतन यात्रा तीसरे चरण में गाजियाबाद में समाप्त हुई थी और अब यहां से नोएडा, बुलन्दशहर, अलीगढ़ के लिए प्रस्थान कर रही है भारत सरकार के तेल, रेल, गैस, (देश) बेचने के विरुद्ध, मंहगाई विरुद्ध, कानूनी व्यवसारत के विरुद्ध के किसानों पर जबरदस्ती योघे गये कानूनों के विरुद्ध पीलीभीत में किसानों की दिल्या के विरुद्ध तथा गृह राज्य मंत्री भारत सरकार को गिरफ्तार ना करने के विरुद्ध तथा प्रदेश में बिगडी कानूनी व्यवस्था के विरुद्ध प्रसपा की लडाई जारी है उसी क्रम में प्रेस कॉन्फ्रेन्स में महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि देश में जब भी चुनाव होता है मोदी अमित शाह देश को विश्व गुरु बनाने की बात करते हैं क्या विश्व गुरू भ्रष्टाचार में बनाना चाहते हैं, क्या विश्व गुरू भुखमरी मे बनाना चाहते है, क्या विश्व गुरु महगाई मे बनाना चाहते है, क्या विश्व गुरू देश मे सम्प्रदायिकता फैला कर बनाना चाहते हैं, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान की कठोर शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान, हिन्दुस्तान व पाकिस्तान को सबक सिखाने के बयान देने के अलावा कुछ कहने के लिए नहीं हैं और आंतकवादी तालीबानो को मान्यता देते हैं पिछले दो वर्षों से चीन द्वारा लगातार भारत पर हमला किया जा रहा है, सैकेडो किलोमीटर जमीन उसने कब्जा कर लिया है पिछले वर्ष करीब 30-40 सैनिकों की हत्या कर दी है, जून 21 में लददाख में भारतीय सीमा में चीन की फौज घुसकर पुल तोड़कर चली गयी है क्या भारत का प्रधान मंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री चीन के नाम से डरते है और यदि उनमे हिम्मत है, बहादुरी है तो चीन पर ऐयर स्टराईक करके दिखाये भारत की समस्त जनता व समस्त "राजनैतिक दल कन्धे से कन्धे मिलाकर खड़े होने को तैयार है वरना हिन्दु मुस्लिम का राग अलापना उनके साथ छोडे, प्रदेश सचिव सेवाराम कसाना ने कहा कि महाराजा मीहिर भोज के नाम पर योगी महाराज प्रदेश में जातिय वमन्स फैलाना चाहते है क्योकि प्रदेश में अब हिन्दू मुस्लिम चलने वाला नहीं है। बढ़ायी जा रही है जिससे जनता तंग व परेशान हो चुकी है। राष्ट्रीय महासचिव श्री चक्रपानी ने कहा कि प्रदेश में बिना शिवपाल जी के नेतृत्व के किसी भी दल की सरकार बनना सम्भव नहीं है प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव मे तन, मन धन से प्रदेश में सत्ता की भागीदारी के लिए काम करेगा। प्रेस कोन्फेफेन्स में प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर लाल लोधी राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव वीरपाल यादव, पूर्व एम०पी० अभिषेक सिंह आशू प्रदेश प्रमुख महा सचिव, ठा० रणवीर सिंह मण्डल प्रभारी, जे०पी० अग्रवाल महानगर अध्यक्ष शमशाद अली, करतार सिंह, नौशाद सैफी जिला सचिव योगेन्द्र यादव युवजन सभा महानगर अध्यक्ष, दीपक त्यागी जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, बुद्ध प्रकाश त्यागी जिला महासचिव, नीलम श्रीवास्तव एडवोकेट पूर्व सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी, दिग्विजय कश्यप, हबीब खा छात्र सभा अध्यक्ष आदि सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे सभी ने राष्ट्रीय नेताओं व प्रदेशीय नेताओं का प्रवर्तन रैली में गाजियाबाद पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।





Post a Comment

0 Comments