वीरेंद्र यादव एडवोकेट, जिला महासचिव ने जिला महिला सभा की कार्यकारिणी की घोषित




धनसिंह—समीक्षा न्यूज   

साहिबाबाद। जिला महिला सभा समाजवादी पार्टी श्रीमती कमलेश चौधरी के नेतृत्व में, ज्ञानपीठ केंद्र 1, स्वरूप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद वीरेंद्र यादव एडवोकेट, जिला महासचिव, गाजियाबाद कार्यालय पर जिला महिला सभा समाजवादी पार्टी जिला सचिव, कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की गयी।  कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य कार्यकारिणी सदस्यों  रामदुलार यादव ने भी भाग लिया। फूल-मालाओं से मनोनीत पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्य का स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महिला सभा समाजवादी पार्टी जनपद गाजियाबाद कमलेश चौधरी ने कहा कि हमें मिलकर समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा उत्तर प्रदेश में किए गए अभूतपूर्व विकास कार्यों के बारे में जन-जन को बताना चाहिए, उन्होंने महिलाओं से संकल्प दिलवाया कि 2022 में समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश सरकार बने भागीरथ प्रयास करना चाहिए, हमें  श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए रात दिन समाजवादी पार्टी के लिए काम करना चाहिए। आज उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न और शोषण हो रहा है, महिलाएँ  घर में भी सुरक्षित नहीं है, बहनों-बेटियों के साथ बलात्कार की घटनाएं इस सरकार में आम हो गई है, सामंतवादी सोच महिलाओं के साथ अनाचार कर रही हैं। महाभारत में चीर हरण द्रौपदी का हुआ था, इनकी सरकार में सत्ता के लिए महिलाओं का चीर हरण किया गया और किया जा रहा है, हमें भारतीय जनता पार्टी की विफलताओं को भी जन-जन में बताना है तथा इनकी झूठ, पाखंड, नफरत फैला कर बनी सरकार को उखाड़ फेंकना है, प्रदेश में सद्भाव, भाई-चारा, प्रेम और सहयोग को हमें बढ़ाना है। महिलाओं को समान अवसर दिलाने के लिए प्रयत्नशील रहना है।

कार्यक्रम में शबाना सैफी, सन्नो कुरेशी, कमला देवी, रोजी लिना को जिला सचिव महिला सभा जनपद गाजियाबाद, सरिता, पुष्पा देवी, जैनम, रेशमा को जिला कार्यकारिणी सदस्य साहिबाबाद विधानसभा महिला सचिव, मनोज कुमार, बूथ प्रभारी सीमा गुप्ता, सुदामा देवी, कैश मोहम्मद को साहिबाबाद विधानसभा में पदाधिकारी बनाया गया। इस अवसर पर रामदुलार यादव, कमलेश चौधरी, संजीव शर्मा, सरदार अवतार सिंह काले, शशि कश्यप, सोनिया सिंह, अनीता सिंह अध्यक्ष साहिबाबाद विधानसभा महिला, सीमा यादव, खोड़ा नगर अध्यक्ष उषा देवी, अनीता, गौरव गुप्ता, रहमुद्दीन सिंको देवी,आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments