मंगलवार, 26 अक्तूबर 2021

पन्ना प्रमुखों की बैठक संपन्न, माला और पटका पहनाकर किया स्वागत सम्मान



धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम को एस 25 दयानन्द पार्क शालीमार गार्डन मे सुना गया और उसके तत्पश्चात बूथ 725 और 726 की पन्ना प्रमुखों की बैठक भी संपन्न हुई जिसमें पन्ना प्रमुखों का माला और पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। 

महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने बताया कि पन्ना प्रमुख भाजपा की चुनाव रणनीति का एक मजबूत स्तंभ है। पन्ना प्रमुख एक कार्यकर्ता होता है जिसे मतदाता सूची के एक पन्ने के 30 वोटरों की जिम्मेदारी दी जाती है। वह मतदाता सूची के एक पन्ने का प्रमुख होता है। पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी होती है कि वह अपने 30 वोटर से बात करके उनसे संपर्क करके यह तय करें कि वह सभी मतदान करें और बीजेपी के पक्ष में वोट करें। भाजपा ने पन्ना प्रमुख अभियान को शुरू किया है। इसमे भाजपा के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री से लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें