श्री सत्यवीर चौधरी प्रधान निर्विरोध निर्वाचित





धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। आर्य केन्द्रीय सभा महानगर गाजियाबाद का वार्षिक साधारण सभा का अधिवेशन आर्य समाज राजनगर में प्रधान श्री सत्यवीर चौधरी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें महानगर के 18 आर्य समाजों  के लगभग 40 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से श्री सत्यवीर चौधरी प्रधान श्री नरेंद्र पांचाल मंत्री व श्री संतलाल मिश्रा को  कोषाध्यक्ष  निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

स्वामी दयानंद सरस्वती निर्वाण दिवस 4 नवंबर 2021 को आर्य समाज नया आर्य नगर में मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस  का आयोजन आर्य समाज कवि नगर में करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

 सभा में विशेष रूप से सर्वश्री श्रद्धानंद शर्मा,इंद्रजीत सिंह भदोरिया,सुरेश कुमार गर्ग, डॉ वी एन सरदाना,जगबीर सिंह, दिग्विजय सिंह,रोहतास सोलंकी, नरेंद्र कुमार पांचाल,रामनिवास शास्त्री,प्रदीप गुप्ता,संतलाल मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments