अजय गुप्ता ने एडीएम सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट का किया स्वागत




दीपेन्द्र सिंह—उप सम्पादक

समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। विपिन कुमार जो पहले सिटी मजिस्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य देख रहे थे और कोरोना महामारी के टाइम में जिन्होंने अपनी लगन और मेहनत से नागरिकों की सेवा करी, चाहे वह ऑक्सीजन सिलेंडर का मामला हो, इंजेक्शन का, उन्होंने अपना कर्तव्य बखूबी निभाया,उनकी मेहनत को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने उनको एडीएम सिटी का दायित्व दिया। उनकी जगह पर आए गंभीर सिंह जी, जो सिटी मजिस्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवा देने के लिए गाजियाबाद के नागरिकों के लिए हर वक्त तत्पर तैयार हैं। उनका उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी अजय गुप्ता ने भगवान श्री कृष्ण का स्मृति चिन्ह देकर, और पटका पहनाकर सम्मानित किया। दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वह शहर के नागरिकों के प्रति अपना कर्तव्य बखूबी निभाएंगे। उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी, एवं,शहर के नागरिक उनका वंदन अभिनंदन करते हैं।

Post a Comment

0 Comments