विधायक सुनील शर्मा ने किया बालाजी विहार में ​गली निर्माण कार्य का उद्घाटन

दो दिनों में शुरू होगा निर्माण कार्य



धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। नगर निगम गाजियाबाद के वार्ड—44 में विधायक सुनील शर्मा ने बालाजी विहार की 

एसआरबी पब्लिक स्कूल वाली गली सहित कई गलियों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। 

वार्ड—44 की बालाजी विहार कॉलोनी में कॉलोनी की मेन रोड़ बनने से कई गलियां नीचे पड़ गयी थी जिसके चलते आए दिन ​गलियों में नाली का पानी भरा रहता था। गंदगी के चलते लोग आये दिन बीमार हो रहे थे। जिसके मद्देनज़र कॉलोनी वासी लगातार नगर निगम सहित नेताओं को ज्ञापन देते रहे। मीडिया द्वारा भी कॉलोनी की समस्या के निराकरण के लिए पूर्ण सहयोग दिया गया। स्थानीय निवासी दीप सिंह, राजेश​ गिरि, अमरजीत यादव सहित अन्य समाजसेवियों के द्वारा लगातार प्रदर्शन किये गये और उसके खबरे लगातार समाचार पत्रों में प्रकाशित होती रही।

राजेश गिरि भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी एसआरबी पब्लिक स्कूल वाली गली ने बताया कि वे पिछले काफी समय से गली के निर्माण करवाने के लिए नगर निगम कार्यालय एवं मोहन नगर जोन नगर निगम के चक्कर काटते रहे। उन्होने आगे बताया कि इस मामले से भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और महामंत्री पप्पू पहलवान को भी ज्ञापन दिया। जिसके बाद उन्होने नगरायुक्त के नाम पत्र लिखकर शीघ्र निराकरण के लिए कहा। उसके बाद भी कार्य में कोई प्रगति होती हुई नज़र नहीं आई। तदोपरांत स्थानीय विधायक सुनील शर्मा को इस मामले से अवगत कराया गया। 

रविवार 28 नवम्बर 2021 को विधायक सुनील शर्मा ने मौके पर पहुंचकर गलियों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया और साथ ही ठेकेदार सुशील त्यागी को आदेश दिया कि दो दिनों में गलियों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाये। इस अवसर पर विधायक मीडिया प्रभारी हरीश चंद शर्मा, दीपक राघव भाजपा महानगर कार्यालय प्रभारी, मनोज पाल सहित भाजपा कार्यकर्ता और मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों में मुख्य रूप से अख्तर अली, वीर सिंह, जलेश्वर गुप्ता, बालकिशन, कौशल, दीप सिंह, राजेश गिरि, अमरजीत यादव, धनसिंह सम्पादक समीक्षा न्यूज, रिंकू दास, सरताज खान, रवि, दीपू, सचिन, नवीन, हिमांशू, कर्मजीत, प्रशांत, अंकुश, राहुल, रोहित, आकाश सहित महिलाओं में भाजपा नेत्री सरिता गोस्वामी महिला मोर्चा, भगवती देवी, अनिता, कृष्णा चौहान, आ​रती, पूनम देवी, राधा देवी, सरोज त्यागी, आशा यादव,  रेखा देवी, सीमा, रागनी, कामनी, गीता खंडूरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments