"ममता की छांव सेवा ट्रस्ट" द्वारा हवन कर शिक्षिकाओं व बच्चों को दीपावली उपहार देकर शुभकामनाएं दीं



धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। धन तेरस के अवसर पर "ममता की छांव सेवा ट्रस्ट ( पंजी.)" द्वारा  संत रविदास कालोनी, पुराना विजय नगर में संचालित  "इन्दू शिशु विद्या सदन" स्कूल के प्रांगण में हवन के साथ सुक्ष्म रूप से धन तेरस कार्यक्रम मनाया गया। ट्रस्ट के मंत्री आमोद कपूर के सुपुत्र अनुकूल कपूर के गम्भीर रूप से अस्वस्थ होने के कारण सुक्ष्म रूप से हवन करके स्कूल के अध्यापक और अधयापिकाओं को दिपावली की शुभकामनाएं दी गई और बच्चों को मिठाई। स्कूल समिति के संरक्षक  राजकुमार आर्य ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण कर हवन  ने सम्पन्न कराया। उन्होंने अपने संबोधन में  हवन से  बच्चों और बडों को समय और नियमित रूप से कार्य करने का महत्व समझाया। हवन में  ट्रस्ट व स्कूल के संरक्षक  मेघ राज  अरोड़ा, कोषाध्यक्ष एम. एल. त्रिपाठी, मिडिया प्रभारी सुशील कुमार शर्मा ,एस. के. नन्दा, स्कूल समिति के अध्यक्ष लखमी चन्द गोयल ,  सह-प्रबन्धक अर्चना शर्मा ,ट्रस्ट की सचिव और स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहे। शिक्षक राजेश, शिक्षिका मंजू मल्होत्रा,बबीता,गीता, शिवानी, योग शिक्षिका  अर्चना शर्मा व प्रधानाचार्या सीमा शर्मा को मिठाई के साथ भेंट देकर दिपावली की शुभकामनाएं दी। सभी ने एक दूसरे को दिपावली की शुभकामनाएओं के साथ-साथ अनुकूल कपूर के स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।  कार्यक्रम में चन्द्रकान्ता गोयल और नितान्या अरोड़ा भी उपस्थित थीं। 

उल्लेखनीय है कक्षा नर्सरी से 5 तक संचालित इस स्कूल में कमजोर व गरीब वर्ग के बच्चों से मात्र फीस ली जाती है। बच्चों को गर्मी-सर्दी की ड्रेस,बस्ता व किताबें भी ट्रस्ट ही मुहैया कराता है। ट्रस्ट से जुड़े परिवार अपने बच्चों के जन्मदिन और अपनी विवाह वर्षगांठ की खुशियां भी इन बच्चों के साथ ही मनाते हैं।

Post a Comment

0 Comments