राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने पूर्व महापौर आशु वर्मा को दी जन्मदिन की बधाई


समीक्षा न्यूज संवाददाता

गाजियाबाद। पूर्व महापौर आशु वर्मा का जन्मदिन शहर के तमाम व्यक्तियों के साथ राष्ट्रीय व्यापार मंडल की टीम ने भी जोरदार तरीके से मनाया। संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी ने सभी व्यापारी पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में पूर्व महापौर आशु वर्मा के राजनगर स्थित 9/11 आवास पर जाकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर  व्यापारियों द्वारा शॉल ओढ़ाकर, बुके देकर जन्मदिन की बधाई दी गई। जन्मदिन की बधाई देने में व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय गोयल मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष अशोक भारतीय संदीप त्यागी रसम वीरेंद्र कंडेरे वीरेंद्र सारस्वत आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments