व्यापारियों ने किया नीरज सिंह का स्वागत सम्मान



दीपेन्द्र सिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गाजियाबाद नेहरू स्टेडियम में पहुंचे फीक्की सदस्य नीरज सिंह का शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर नीरज सिंह ने कहा व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है कोरोना काल में सबसे अधिक मार उसी को पड़ी है फिर भी वह समाज सेवा में बने रहे इसके लिए मैं सभी व्यापारी वर्ग को और राष्ट्रीय पर मंडल की टीम को बधाई देता हूं कि उन्होंने अपने संगठन के माध्यम से गाजियाबाद में सर्वाधिक वैक्सीनेशन करा कर गाजियाबाद के लोगों को सुरक्षित करने का प्रयास किया है और सरकार की मुहिम में गति प्रदान की है। स्वागत के दौरान राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल, जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, क्षेत्र उपाध्यक्ष अशोक भारतीय व डॉ अशोक नागर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments