सुनील शर्मा के नेतृत्व में महंगाई हटाओ नारे के साथ प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली



दीपेन्द्र सिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। कांग्रेस महानगर सेवादल अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में महंगाई हटाओ नारे के साथ वार्ड नंबर 37 विक्रम एनक्लेव शालीमार गार्डन में प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली गयी, जिसकी शुरुआत कृष्णा जूस सेंटर 80 फुटा रोड से करते हुए पूरे क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के बुलंद नारों के साथ पूरे वार्ड में पदयात्रा की गई।

इस कार्यक्रम में श्री संजय कटारिया जी (प्रदेश अध्यक्ष, गुरु रविदास महासभा, दलित कांग्रेस), रविन्द्र सिंह (गुरु रविदास महासभा, दलित कांग्रेस), जगत बिष्ट साहिबाबाद विधायक भावी प्रत्याशी, एडवोकेट अशोक कुमार साहिबाबाद विधायक भावी प्रत्याशी, श्री रवि कुमार चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित विभाग, श्री अमित चौधरी, श्री वली हसन, श्री रविंद्र गोस्वामी, श्री जय किशन जिला अध्यक्ष गुरु रविदास महासभा दलित कांग्रेस,श्री विजयपाल चौधरी महानगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, श्री आशीष प्रेमी महानगर अध्यक्ष अनुसूचित विभाग, एहसान अली जी, अकरम खान आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments