प्रवासी विकास मंच ने कई स्थानों पर मनवाई छठ पूजा




समीक्षा न्यूज संवाददाता

लोनी। लोक आस्था के महापर्व पर प्रवासी विकास मंच ने छठ व्रतधारियों की सुविधा के लिए तैयार किया लोनी नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डों में अस्थाई छठ घाट, संगठन के वॉलंटियरों ने संभाली छठ घाटों की व्यवस्था।

बुधवार को लोनी में छठ पूजा को लेकर सभी तैयारियां सरकारी व गैर सरकारी घाटों पर पूरी कर ली गई है। प्रवासी विकास मंच द्वारा लोनी के विभिन्न स्थानों पर दर्जनों अस्थाई छठ घाट का निर्माण कर छठ व्रतधारियों को सुविधा प्रदान की गई। सन्गठन के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन हर वर्ष लोनी में पूर्वांचल, मिथिलांचल और भोजपुरी समाज समेत पूरे देश के लोकआस्था के महापर्व पर पूर्व की भांति ही लोनी  के पुनीत एनक्लेव भाग-2, वार्ड नंबर 34 शिव शक्ति मंदिर,  लाल शिव दुर्गा मंदिर बुध विहार,  मां भगवती वाली गली नंबर 5 नसीब विहार इलाइचीपुर, आदेश नगर शिव मंदिर के पास वार्ड नंबर 27 आदि में छठ घाटों की स्थापना की गई जिससे लोनी में रहने वाले बड़ी संख्या में छठ व्रतधारियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए सभी प्रकार की व्यवस्था की गई। सभी घाटों पर प्रवासी विकास मंच के कार्यकर्ताओं को व्रतधारियों के सहयोग और व्यवस्था में लगाया गया है। मैं विशेष तौर पर संगठन के संरक्षक पूर्व प्रधान बच्चू प्रधान जी, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर जी, भाजपा उपाध्यक्ष पं ललित शर्मा जी का विशेष आभार व्यक्त करते है जिनके सहयोग से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो पाई है, छठ घाटों की व्यवस्था का कार्य लोनी नगर उपाध्यक्ष पंडित आलोक उपाध्याय, नगर प्रचार प्रमुख अंकित झा, राकेश चौहान, विवेक कश्यप, सोनू शर्मा, बबलू, पप्पू सिंह, शिव नरेश मिश्रा, दयाशंकर तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments