विधायक सुनील शर्मा ने किया वार्ड—57 में विकास कार्य का शुभारम्भ




धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। सुनील कुमार शर्मा विधायक साहिबाबाद द्वारा वार्ड 57 के न्याय खण्ड-2 इन्दिरापुरम मंे तीन गलियों में नाली इंटरलॉकिंग टाईल्स निर्माण कार्य को नारियल तोड़कर शुभारम्भ किया। 

सुनील कुमार शर्मा विधायक साहिबाबाद ने कहा की सरकार पहले भी थी, पर विकास नहीं था, आज सरकार भी है विकास भी है, पहले सड़कें जर्जर थी, लोगों को बिजली के लिए तरसना पड़ता था। शिक्षा और स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था भी नहीं थी। लोगों की सुरक्षा पर तो कोई ध्यान ही नहीं था। 2017 में जब भाजपा की सरकार प्रदेश में आई तो सड़के भी बनीं, गांव-गांव बिजली पहुंची। शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर ऐतिहासिक कार्य हुए। प्रदेश में विकास का रास्ता जो बंद था, उसे खोलने का कार्य भाजपा सरकार ने किया। आज बदला हुआ उत्तर प्रदेश सबके सामने है। पहले लोग प्रदेश के विकास की कल्पना भी नहीं करते थे, अब तो 44 योजनाओं के साथ उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन है। 

यही तभी संभव हो पाया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने संकल्प था कि प्रदेश गड्ढा मुक्त रहे, इसी लिए 2017 के बाद साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में 2000 किलोमीटर अधिक सड़कों का निर्माण किया गया है। साहिबाबाद का आज रंग और रूप दोनो बदल चुके है, यह वही साहिबाबाद है जिसे एक समय में जाम के जाना जाता था, आज साहिबाबाद जाम मुक्त है। हमारी सरकार ने साहिबाबाद विधानसभा में 5 नये फ्लाईओवर, 4 नये अंडरपास का निर्माण करा कर विकास को एक नई रफ्तार दी है और रफ्तार जारी रहेगी। इस मौके पर उमा शंकर तोमर राजेंद्र पाठक ,अश्वनी तिवारी, अजय शर्मा, वीके भारद्वाज, उमाशंकर तिवारी, मनोज डागा जी योगेंद्र सिंह, कुशल पाल चौहान ,रामजी तिवारी , सलेक त्यागी, एवं युवा मोर्चा महामंत्री अभिषेक त्यागी युवा मोर्चा मंत्री नकुल त्यागी युवा मोर्चा उपाध्यक्ष एवं वार्ड सचिव नवनीत सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा गंगवार महामंत्री पूजा तिवारी, सागर रावत, मदन मोहन ध्यानी रूपचंद तिवारी प्रमोद तिवारी जी प्रदीप उनियाल, सलेक चंद त्यागी, अमर यादव, किशोर ठाकुर, राजेश चतुर्वेदी, दीपक सिन्हा, निजाम ,विनय कुमार आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments