खुले आम चल रहा है प्रतिबंधित मछली के पालन का कारोबार



दीपेन्द्र सिंह—समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। नंद ग्राम नंदी गौशाला के पास खुलेआम धड़ल्ले से चल रहा है मागुर मछली का पालन का कार्य। आपको बताते चलें की यह मछली भारत सरकार द्वारा पूरे भारत वर्ष मे प्रतिबंधित है। उसके बाद भी बड़े ही धड़ल्ले से गाजियाबाद के नंदी गोशाला के पास यह कार्य खुलेआम धड़ल्ले से चल रहा है। गाजियाबाद प्रशासन कुंभकर्ण की नींद सो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगसूत नामक व्यक्तिगत इसे संचालित करता हैं आपको बताते चले यह मछली स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है इसलिए भारत सरकार ने पूरे भारत में इसको प्रतिबंधित कर रखा हैं परंतु गाजियाबाद में मछली का पालन भी हो रहा और यहीं से मछली अन्य एरिया मैं भैजीं भी जा रही सूत्र तो यहीं भी बता रहे की मछली के सौदागर को सीधे मछली इसी स्थान से शाम को वाहन के माध्यम से सीधे भैजीं भी जाती है रात्रि के समय यह सब कार्य होता हैं।



Post a Comment

0 Comments