अखिल भारतीय अमन कमेटी ने हरेंद्र नागर और सतपाल प्रधान का किया स्वागत



समीक्षा न्यूज संवाददाता  

लोनी। अखिल भारतीय अमन कमेटी ने अपने प्रदेश कार्यालय इंद्रापुरी पर बीजेपी ओबीसी वर्ग के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र नागर और गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान का स्वागत किया।

अखिल भारतीय अमन कमेटी के प्रदेश कार्यालय इंद्रापुरी पर बीजेपी ओबीसी वर्ग के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र नागर और जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान का आगमन हुआ। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.आर.के.सक्सेना जी और प्रदेश तथा जिला पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष जी का स्वागत किया। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के बारे में विस्तार से चर्चा की। 

अखिल भारतीय अमन कमेटी ने बीजेपी को हर संभव साथ का आश्वासन भी दिया और आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ आर के सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कन्नौजिया, प्रदेश मुख्य महासचिव दीपांशु, प्रदेश महासचिव राजेंद्र सक्सेना, जिला गाजियाबाद से उपाध्यक्ष जगदीश रावत, मनीष, अनिल चौधरी, इंद्रापुरी वार्ड अध्यक्ष अमित त्यागी और समाज सेवक हिमांशु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments