सुनील कुमार शर्मा विधायक ने गलियों के निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ




धनसिंह—समीक्षा न्यूज  

गाजियाबाद। सुनील कुमार शर्मा विधायक साहिबाबाद द्वारा वार्ड 79 के न्याय खण्ड-1 इन्दिरापुरम मंे तीन गलियों के निर्माण कार्य को नारियल तोड़कर शुभारम्भ किया। 

सुनील कुमार शर्मा विधायक साहिबाबाद ने कहा की सरकार पहले भी थी, पर विकास नहीं था, आज सरकार भी है विकास भी है, पहले सड़कें जर्जर थी, लोगों को बिजली के लिए तरसना पड़ता था। शिक्षा और स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था भी नहीं थी। लोगों की सुरक्षा पर तो कोई ध्यान ही नहीं था। 2017 में जब भाजपा की सरकार प्रदेश में आई तो सड़के भी बनीं, गांव-गांव बिजली पहुंची। शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर ऐतिहासिक कार्य हुए। प्रदेश में विकास का रास्ता जो बंद था, उसे खोलने का कार्य भाजपा सरकार ने किया। आज बदला हुआ उत्तर प्रदेश सबके सामने है। पहले लोग प्रदेश के विकास की कल्पना भी नहीं करते थे, अब तो 44 योजनाओं के साथ उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन है। 

यही तभी संभव हो पाया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने संकल्प था कि प्रदेश गड्ढा मुक्त रहे, इसी लिए 2017 के बाद साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में 2000 किलोमीटर अधिक सड़कों का निर्माण किया गया है। साहिबाबाद का आज रंग और रूप दोनो बदल चुके है, यह वही साहिबाबाद है जिसे एक समय में जाम के जाना जाता था, आज साहिबाबाद जाम मुक्त है। हमारी सरकार ने साहिबाबाद विधानसभा में 5 नये फ्लाईओवर, 4 नये अंडरपास का निर्माण करा कर विकास को एक नई रफ्तार दी है और रफ्तार जारी रहेगी। 

इस मौके पर प्रमोद तिवारी, हरीश कडाकोटी, मीना भंडारी पार्षद, शैलेक त्यागी पार्षद, राधेश्याम, रोहताश, बी पी जुयाल, सुशील, सर्बजीत, रमेश, भगतसिंह जी, देवेंद्र पंथ , सुनील, दिनेश, ममता, पारुल, शकीरा, लक्मी, गीता, आशा, पूजा, नीलू, विमला, सुषमा, पूजा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments