ब्रह्माकुमारिज द्वारा एनटीपीसी और सीआईएसएफ कर्मचारियों के लिए व्यसन मुक्ति कार्यक्रम




समीक्षा न्यूज नेटवर्क

जोशीमठ। नशा मुक्त उत्तराखंड करने के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारिज ईश्वरीय विश्व विद्यालय, जोशीमठ गढ़वाल ने  "मेरा उत्तराखंड, व्यसन मुक्त उत्तराखंड" अभियान के द्वारा समस्त गढ़वाल के जोशीमठ क्षेत्र को जागरूक करने हेतु सरकार द्वारा जनहित में पारित Covid-19 के सभी निर्देशों का पालन करते हुए प्रोजेक्टर शो से आज हुई सेवााओं का पूरा व्योरा इस प्रकार से है।  

1. शंकरा आदर्श विद्या मंदिर हाईस्कूल, जोशीमठ में 250 छात्रों एवं शिक्षकों के लिए।          

2. NTPC और CISF के करीब 40 कर्मचारियों को रविग्राम, जोशीमठ में नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।

 विशेषज्ञ - बी. के. राजीव ने बताया कि राजयोग व्यक्ति के मन को सकारात्मक दिशा में ले जाने वाली एक विधि है। राजयोग तत्व दर्शन का सार यही है कि आप अपने मन बुद्धि एवं संस्कारों के स्वयं नियंता है राजयोग का केवल कुछ ही महीनों का अभ्यास व्यक्ति के मन को काफी अधिक नियंत्रित कर सकता है ऐसा व्यक्ति कभी भी बुरी आदतों का दास नहीं बन सकता, जिसको ब्रह्माकुमारीज द्वारा निशुल्क सिखलाया जाता है।

प्रिंसिपल महोदया श्रीमती प्रियंका देवशाली ने बच्चों को नशीले पदार्थों के सेवन की कुप्रथा को बंद करने में अपनी अहम भूमिका के महत्व को पहचान कर उसे कार्यान्वित करने के लिए प्रोत्साहित किया। व्यसनमुक्ति जागृति के इस नेक कार्य को युवा पीढ़ी के लिए वरदान बताया।                  NTPC के सीनियर मैनेजर श्री राकेश कुमार सिंघल जी ने ब्रह्माकुमारीज के इस अभियान को सफल होने में अपने NTPC परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी एवं संपूर्ण गढ़वाल के युवाओं को नशे से बचाने में पूरा सहयोग देने का उत्साह दिखाया।

   ब्रह्माकुमारीज की तरफ से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में राजयोगिनी बी. के. अमनदीप कौर बहन, बी के. विनय, बी. के.नीतीश और बी. के. राधेश्याम  ने सहयोग दिया।

Post a Comment

0 Comments