उत्तर प्रदेश के प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी के नेतृत्व में तिरंगा संकल्प यात्रा में लगे होल्डिंग विरोधियों ने फाड़े: भावना बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष



समीक्षा न्यूज संवाददाता

लोनी। आम आदमी पार्टी की जिला उपाध्यक्ष भावना बिष्ट ने राज्यसभा सांसद उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में लोनी में होने वाली तिरंगा संकल्प यात्रा को लेकर होर्डिंग लगाए गए थे जिन्हें किसी ने हटा दिये। होर्डिंग हटाए जाने से नाराज आम आदमी पार्टी की जिला उपाध्यक्ष भावना बिष्ट ने लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय को इस मामले में शिकायत दी है। लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने आरोपी पर कडी कारवाई का आश्वासन दिया है। 

आम आदमी पार्टी की नेता भावना बिष्ट ने बताया कि राज्यसभा सांसद प्रदेश के चुनाव प्रभारी संजय सिंह लोनी में तिरंगा संकल्प यात्रा निकालेंगे जिसको लेकर उनके द्वारा लोनी में पोस्टर बैनर लगाए गए थे जिन्हें विरोधियों द्वारा फाड़ दिया गया है। भावना बिष्ट ने विरोधियों पर आरोप लगाते हुए कहा उनकी बढती लोकप्रियता से घबराकर उनके विरोधियों ने  रातो रात तिरंगा संकल्प यात्रा के हार्डिंग फाड़ कर फेंक दिये। 

जुल्मी जब जब जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से 

चप्पा चप्पा गूंज उठेगा इंकलाब के नारों से 

शिकायत दर्ज करने गए भावना बिष्ट के सहयोगी नीरज शर्मा ,रूपा शेख,अरुण गुप्ता ,संजय रोहिल्ला, वंदना कुमारी, सविता देवी व अन्य लोग मौजूद रहे।


आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भावना बिष्ट

Post a Comment

0 Comments