वीरेन्द्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में लोकबन्धु राज नारायण की 35 वीं पुण्यतिथि मनाई



समीक्षा न्यूज संवाददाता

साहिबाबाद। समाजवादी समाज के प्रबल पक्षधर, पिछड़ों, दलितों की आवाज, स्वतंत्रता सेनानी, संघर्ष के प्रतीक, समाजवादी चिन्तक डा0 राम मनोहर लोहिया के महत्वपूर्ण सहयोगी श्रद्धेय लोकबन्धु राज नारायण की 35 वीं पुण्यतिथि ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरुप पार्क जी0टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव वीरेन्द्र यादव एडवोकेट जनपद गाजियाबाद के नेतृत्व में आयोजित की गयी, कार्यक्रम में समाजवादी साथियों, गणमान्य विद्वानों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया तथा अन्याय, शोषण, अन्धविश्वास, पाखण्ड, अहंकार, रूढ़िवाद के समूलनाश के साथ समाज में समता, समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के लिए लड़ाई लड़ लोकबन्धु राज नारायण जी के अधूरे कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सन्त सहदेव गिरी ने किया, आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव, संचालन समाजवादी पार्टी विधान सभा अध्यक्ष साहिबाबाद सरदार अवतार सिंह काले ने किया।



इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता राम दुलार यादव ने कहा कि आज आम जनता, भाजपा राज्य में महंगाई की मार से परेशान है, उसके सामने भोजन का संकट पैदा हो गया, उद्योगों में सामान बन रहा है लेकिन 90 करोड़ लोगो की क्रय-शक्ति कमजोर होने के कारण बाजार में मांग का अभाव है, जब उसकी जेब खाली है , तो वह बहुत ही जरुरी चीजे ही खरीदेगा I भारतीय जनता पार्टी की सरकार 5 किलो आनाज प्राप्त करने वालो को लाभार्थी मानती है, तो इन लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे रुपया कम से कम 1500/= महीना क्यों नहीं डालती, यदि इनके बैंक खाते में सीधे रुपया आयेगा तो यह अपनी जरुरत का अन्य सामान, कपड़ा, बर्तन, बच्चों के लिए जरुरत का सामान खरीदेंगें तभी बाजार में तरलता आयेगी, देश की आर्थिक स्थिति तभी ठीक होगी जब वस्तुओं की मांग में तेजी आयेगी, आज यह सरकार देश में मजबूत मांग की व्यवस्था करने में विफल हो रही है, विकास का ढिढोरा विज्ञापनों द्वारा द्वारा फैलाया जा रहा है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार के जुमले से जनता अब आजिज और उकता गयी है, उत्तर प्रदेश में विधान सभा की 300 सीट जीतने की रैलियों में गृहमन्त्री जी द्वारा घोषणा भी इस बार जुमला साबित होगा, इन्हें 30 सीट के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा। उ0प्र0 में इनकी सरकार के 5 साल होने को हैं, विकास शून्य, अन्याय, अत्याचार, बलात्कार का बोलबाला है, सामंती और विभाजनकारी सांप्रदायिक ताकतें आम पीड़ित, शोषित जनता के साथ हर तरह का शोषण कर रही हैं, अब तो इनका राम जी पर भी भरोसा नहीं रहा, भगवान शंकर की शरण में जा रहे है, लेकिन भगवान शिव तो शोषित, पीड़ित, दलित, आदिवासियों, कमजोर वर्गों के रक्षक और कल्याणकारी है,  सर्वश्रेष्ठ समाजवादी है अब तो शिव का डमरू श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए आकाशवाणी द्वारा आम जनता में बज चुका है, जनता चुनाव का इंतजार कर रही है, उत्तर प्रदेश में अब समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने की ठान लिया है, जनता का स्वाभिमान, सम्मान श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सुरक्षित है। कार्यक्रम को वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, सरदार अवतार सिंह काले, महिला उत्थान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्दू राय, नवजवान नेता रवीन्द्र यादव, सरदार जगतार सिंह भट्टी ने भी सम्बोधित किया, कार्यक्रम के अध्यक्ष नेसभी का आभार व्यक्त किया। सैकड़ों समाजवादी साथियों ने लोक बन्धु राज नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया, तथा उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया, प्रमुख रहे: राम दुलार यादव, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, सरदार अवतार सिंह काले, सुमन, धर्मवती, रेनूपुरी, शशि कश्यप, बिन्दू राय, उषा, लीलू, संजू शर्मा, अनीता सिंह, मुनीव राम यादव, बालकरन यादव, सम्राट सिंह यादव, अंजलि, बेबी, गीता, सुनीता, अंशु, ब्रह्मप्रकाश, कृष्ण कुमार दीक्षित, ताहिर अली, यासीन कुरैशी, राम नारायण शर्मा, एम0 के0 मिश्र, ओम प्रकाश अरोड़ा, भीम सिंह चौहान, नीरज सिंह चौहान, लक्ष्मी यादव, अरबिंद शुक्ला, तफसीर आलम, मुख़्तार जी, परम चन्द पटेल, अंकित राय, केदार सिंह, सुरेश कुमार भारद्वाज, हरिशंकर यादव, हरिकृष्ण, पप्पू सिंह, रविदास, दयाचन्द आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments