नौकरशाही में लोकप्रियता की कसौटी पर खरा उतरते अयोध्या उनियाल


वाचस्पति रयाल—समीक्षा न्यूज  

कोरोना काल में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने अयोध्या उनियाल के कार्यों की करी थी प्रशंसा



अयोध्या प्रसाद उनियाल, तहसीलदार

नरेन्द्रनगर। देश की आजादी से पहले हो अथवा बाद में,अक्सर देखने में यह आया है कि तब से लेकर अबतक नौकरशाही व जनता   के बीच जनमुद्दों को लेकर खटास की बू आती रही है,जो आज भी हर जगह यदा-कदा दृष्टीगोचर हो जाती है।

  मगर नौकरशाह की संवैधानिक डोर  की ढाँचे के हिस्से में बंधे ऐसे नौकरशाह भी हैं जो अपने काम के प्रति दायित्व भरी निष्ठा,लगन, संघर्षशीलता,साहस,व आम जन के साथ सहजता,सरलता जैसे मृदु व्यवहार से लवरेज किसी भी पद पर कार्यरत रहते हुए जनता के बीच खासी लोकप्रियता हासिल कर लेते हैं।

 ऐसी ही एक शख्सियत हैं,नरेन्द्रनगर में 24 जून 2022 को तहसीलदार के पद पर कार्यभार ग्रहण करने वाले अयोध्या प्रसाद उनियाल।

   अयोध्या प्रसाद उनियाल द्वारा यहाँ  तहसीलदार के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की सूचना मात्र से ही उनसे मिलने वालों का पहले ही दिन से यहाँ ताँता लगा हुआ है।

   जनता और एक छोटे प्रशासनिक अधिकारी के बीच संवाद का यह पुल  ऐसे ही परिलक्षित नहीं हुआ।इसके पीछे लेखपाल से लेकर तहसीलदार के पद तक के सफर में उनियाल की टिहरी, देहरादून, उत्तर काशी सहित नरेन्द्रनगर विकास खंड में बरसों-बरसों से निष्पक्ष भाव से की जाती रही राजकीय सेवा है। जन मुद्दों को निष्पक्ष भाव से निपटाने की खूबी अयोध्या प्रसाद उनियाल की एक ऐसी धरोहर पूँजी है,जो आज के नौकरशाहों की जमात में उन्हें अलग  पहिचान दिलाती है।बहु आयामी व्यक्तित्व के धनी  अयोध्या प्रसाद उनियाल निष्पक्ष व दमदार कार्य शैली की बदौलत  नौकरशाही में लोकप्रियता की कसौटी पर खरे उतरते हुए आमजन के बीच अपनी खासी पहिचान बनाते नजर आ रहे हैं।

    56 वर्षीय अयोध्या प्रसाद उनियाल ने बतौर तहसीलदार यहाँ दूसरी बार कार्यभार ग्रहण किया है, इससे पूर्व कोरोना काल में भी उन्होंने यहाँ 13 महीनों की अल्पावधि में तहसीलदार का पद सुशोभित करते हुए ना शिर्फ कोरोना योद्धाओं के साथ फ्रंट लाईन में रहकर काम किया था,बल्कि गजब की प्रशासनिक क्षमता का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए,अपनी क्षमता व उपयोगिता को साबित करने में सफल रहे थे।तत्कालीन जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने भी कोरोना काल में  अयोध्या प्रसाद उनियाल के कार्यों की सराहना की थी।

  सटीक जानकारी रखने के साथ नि:स्वार्थ भाव से जनमुद्दों के निस्तारण को कृतसंकल्प तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल की बढ़ती लोकप्रियता उनकी कार्य कुशलता की ऐसी पूँजी है,जो औरों के लिए प्रेरणा है।

  तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल के कार्य भार ग्रहण करने पर पूर्व सभासद जयपाल सिंह नेगी,उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय सचिव सरदार सिंह पुँडीर, पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र गुसाईं, विक्रम सिंह कैन्तुरा,पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राणा,व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चाँदपुरी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरेन्द्र कंडारी,मनवीर सिंह नेगी,नरेन्द्र सिंह व सुरेन्द्र सिंह कंडारी ने खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई है कि तहसीलदार उनियाल की निश्पक्ष कार्यशैली समस्या ग्रस्त लोगों के लिए संजीवनी साबित होगी।

Post a Comment

0 Comments