बूथ मजबूती से ही करेंगे 2024 में प्रचंड जीत दर्ज: पं ललित शर्मा



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भाजपा जिला उपाध्यक्ष पं ललित शर्मा ने किया अपना बूथ मजबूत, कहा बूथ मजबूती से ही करेंगे 2024 में प्रचंड जीत दर्ज

लोनी। भाजपा द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत किसान मोर्चा गाजियाबाद के उपाध्यक्ष पं ललित शर्मा ने लोनी में विधानसभा के परशुराम नगर मण्डल में कमजोर बूथों को मजबूत करने का कार्य किया। इस दौरान भाजपा नेता ने बूथ पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कम मतदान पर चर्चा की और बूथ नंबर 313, 314, 315, 316 और 317 लोगों की स्थानीय समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण क़िया। इस दौरान भाजपा नेता पं ललित शर्मा ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ सशक्त होना आवश्यक है। आज अपना बूथ सबसे मजबूत ध्येय वाक्य के तहत बूथ को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया गया है और बूथ को मजबूत करने के लिए आवश्यक उपायों को जिलाध्यक्ष मा. दिनेश सिंघल जी और क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जी के सम्मुख रखा जाएगा। इस दौरान प्रमुख रुप से परशुराम नगर मंडल अध्यक्ष, भाजपा के नेता गण एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। उक्त जानकारी भाजपा उपाध्यक्ष पं पंडित ललित शर्मा ने दी।



Post a Comment

0 Comments