प्रतीक माथुर ने लिया पुजारी श्री रामकृष्ण बृजवासी का पूजन कर आशीर्वाद



समीक्षा न्यूज संवाददाता

गाजियाबाद। महानगर भाजपा बूथ अध्यक्ष एवं सह संयोजक सोशल मीडिया महानगर गाजियाबाद प्रतीक माथुर द्वारा शालीमार गार्डन शनि मंदिर के पूजनीय पुजारी श्री रामकृष्ण बृजवासी का व्यास पूजन कर आशीर्वाद लिया तत्पश्चात श्री महादेव भगवान का पूजन किया।

गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरा।

गुरु साक्षात परम ब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः ।।

प्रतीक माथुर ने बताया की गुरू पूर्णिमा का दिन गुरु के प्रति सम्मान और आस्था प्रकट करने का दिन है। इस दिन गुरु का आशीर्वाद लेना चाहिए। कहते हैं बिना गुरु के जीवन अधूरा है, इसलिए गुरु शब्द का अर्थ है , अंधकार को हरने वाला प्रकाश और गुरु पूर्णिमा उस प्रकाश का उत्सव है। इस दिन हो सके तो गुरु को नमन कर उन्हें कोई भेंट देनी चाहिए।



इस उत्सव पर सह संयोजक सोशल मीडिया महानगर गाजियाबाद प्रतीक माथुर सोशल वेलफेयर शालीमार व्यापारी एसोसिएशन रेजिटर्ड अध्यक्ष केशव सक्सेना सोशल वेलफेयर व्यापारी एसोसिएशन सचिव सोनू शर्मा महानगर महिला मोर्चा मंत्री सुमन सती मंडल सोशल मीडिया प्रभारी अनीता राणा शालीमार मंडल उपाध्यक्ष निशा चौहान आदि कार्यकर्त्ता सम्मिलित रहे।

Post a Comment

0 Comments