प्राथमिक विद्यालय में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उप्लब्ध कराई मूलभूत सुविधाएं



धनसिंह—समीक्षा न्यूज 

प्राथमिक विद्यालय अशोक नगर में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उप्लब्ध कराई मूलभूत सुविधाएं, सभी कमरों के लिए भेजा पंखा, भाजपा नेता पं ललित शर्मा ने स्कूल प्रशसन को सौंपा पंखा, कहा लोनी में भाजपा शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था में हुआ है अदभुत सुधार

लोनी। गुरुवार को लोनी के अशोक विहार स्थित प्राथमिक विद्यालय में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मूलभूत सुविधाओं की समस्या की सूचना मिलने पर प्राथमिक विद्यालय के सभी कमरों के लिए पंखे भिजवाएं। भाजपा नेता पंडित ललित शर्मा ने विधायक द्वारा दिये गए पंखों को स्कूल प्रशासन को सौंपा। इस दौरान स्कूल में खराब हो चुके पंखों की जगह नए पंखों के लगने से बच्चों के चेहरे खिल उठे। वहीं स्कूल प्रशासन ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर का धन्यवाद किया। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा पं ललित शर्मा ने कहा कि आज लोनी के शिक्षा क्षेत्र में स्थानीय लोकप्रिय विधायक नंदकिशोर गुर्जर जी और भाजपा के नीति रीति के कारण शिक्षा व्यवस्था में अदभुत सुधार हुआ है। 2 मॉडल इंटर कॉलेज, 1 आईटीआई में शिक्षा सत्र शीघ्र चालू होने वाला है। इस दौरान भाजपा नेता पंडित ललित शर्मा ने स्कूल प्रशासन के साथ स्कूल का निरीक्षण किया और आवश्यक जरूरतों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। बूथ अध्यक्ष नरेश वर्मा , अरविंद तितोरिया , विशाल बघेल  सुमित तुषार मधु, माया , केशा , सोनी ,  सीमा दुबे ,अनिल पंडित जी , राजेश , दीपक , विशाल , देवीलाल अजब सिंह  आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा उपाध्यक्ष पं पंडित ललित शर्मा ने दी।



Post a Comment

0 Comments