सुनील कुमार शर्मा विधायक के कार्यालय पर मनाई पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि




धनसिंह-समीक्षा न्यूज 

साहिबाबाद।   सुनील कुमार शर्मा विधायक साहिबाबाद के जनसंपर्क कार्यालय राजेंद्र नगर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

अटल जी पर अपने विचार रखते हुए सुनील शर्मा विधायक साहिबाबाद ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष, करोड़ों कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक और हमारे प्रेरणा स्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। 

अटल जी दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर पक्ष और विपक्ष सभी की श्रद्धा और सम्मान के पात्र थे, उनका छह दशकों तक का लम्बा सार्वजनिक जीवन निष्कलंक रहाl 

अटल जी जैसा विराट व्यक्तित्व कोई दूसरा नहीं हो सकता। अटल जी का मानना था कि राजनीति मूल्यों और आदर्शों की होनी चाहिए और सिद्धांतविहीन राजनीति का स्थान सार्वजनिक जीवन में नहीं होना चाहिए। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कभी भी मूल्यों और आदर्शों से समझौता नहीं किया। 

हम राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा से प्रेरित हैं। उन्होंने भारत को मजबूत और विकसित बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी विकास पहल ने लाखों भारतीयों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया।"

अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में अटलजी ने कई दूरदर्शी निर्णय लेकर एक मजबूत भारत की नींव रखी और साथ ही देश में सुशासन की कल्पना को चरितार्थ करके दिखाया। 

इस मौके पर सुधीर त्यागी मंडल अध्यक्ष, पंकज राय मंडल अध्यक्ष, राकेश गुप्ता मंडल अध्यक्ष, मदन राय मंडल अध्यक्ष, राजन आर्य मंडल अध्यक्ष, वीरेंद्र त्यागी, नरेश भाटी, गौरव सोलंकी, हरवीर प्रधान, चतर सिंह, अजय त्यागी, मंजुला गुप्ता, सलेक चंद त्यागी, विनोद शर्मा,  मनोज गोयल, आलोक शर्मा, पवन रेड्डी, योगेश चौधरी, सरदार सिंह भाटी, रवि भाटी, कालीचरण पहलवान, चंद्रभूषण, विपिन डागर, एसपी सिंह, योगेश चौधरी, पंचम चौधरी, संजय चौहान, प्रमोद, बबली त्यागी, रामवीर यादव, अरविंद, सुधीर उर्फ शिवप्रताप, नरेश देवरानी, दिलीप शर्मा, रवि पवार आदि पार्टी पदाधिकारियों, पार्षदों, मंडल अध्यक्षों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Post a Comment

0 Comments