पार्षद विनोद कसाना ने आनंदधाम सोसाइटी आरडब्लूए व निवासियों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली




समीक्षा न्यूज संवाददाता
साहिबाबाद। वार्ड 20 भोपुरा क्षेत्र से पार्षद विनोद कसाना ने अपने वार्ड में आनंदधाम सोसाइटी आरडब्लूए व निवासियों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली ओर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तीसरे दिन घर घर जाकर तिरंगा राजीव नगर गगन विहार में तिरंगा झंडा वितरण किया । पार्षद विनोद कसाना ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री कर आह्वान पर सम्पूर्ण देश में हर घर तिरंगा अभियान को हर एक देश के नागरिक ने अपनी नैतिक ज़िम्मेदारी के साथ निभाने का काम किया है ओर अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाया । आज 500 झंडे वितरण किए गए ।आम जन मानस में ग़ज़ब उत्साह दिख रहा है सभी लोगों ने एक सुर में कहा कि आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव को हम बड़ी धूमधाम से मनाएँगे ओर हर घर पर तिरंगा लहरायेंगे ।प्रीतपाल सिंह आरडब्लूए अध्यक्ष ऋषि गहलोत सुनील बिधूडी ब्रिजेश सिंह धर्मसिंह डॉक्टर यूँ वी सिंह अमिताभ सिन्हा बोबी सक्सेना रामकुमार शर्मा विपिन गुप्ता पी आर सक्सेना आज़ाद छिल्लर मास्टर महेश आकाश ओमपाल बृहमसिंघ डॉक्टर कमल अमित कल्याणी मनोज कुमार महेश संजय रामजीत रामकुमार नीरज अधाना राजेश धर्मवीर पुष्पा सुनीता आदि उपस्थिति रही ।

Post a Comment

0 Comments