राम भक्ति के पथ-प्रदर्शक हैं महर्षि बाल्मीकि: सुबोध उनियाल



वाचस्पति रयाल

समीक्षा न्यूज  

नरेन्द्रनगर। महर्षि बाल्मीकि ऐसे युग प्रवर्तक रहे, जिन्होंने संस्कृत में रामायण की रचना कर समूचे समाज को प्रभु राम की भक्ति का मार्ग बतलाया। उक्त बात क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के वन एवं तकनीकी शिक्षा  मंत्री सुबोध उनियाल ने यहाँ महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए कही। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि ना सिर्फ भारतीय समाज के पथ प्रदर्शक रहे बल्कि उन्होंने संस्कृत में रामायण के रचना कर, समाज को प्रभु राम की भक्ति का मार्ग बताया। रामायण महाकाव्य आज बाल्मीकि रामायण के नाम से जाना जाता है।



 इस मौके पर उन्होंने उपस्थित समाज से कहा कि महर्षि वाल्मीकि के जीवन से हमें समाज में उच्च स्थान प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने वाल्मीकि बस्ती में सामुदायिक केंद्र निर्माण हेतु विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

बताते चलें कि नरेंद्रनगर में बाल्मीकि जयंती पर भारी वर्षा के बावजूद अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए।बड़ी धूमधाम से वाल्मीकि समाज द्वारा महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष विकास डोगरा तथा उपाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गों पर शानदार झांकी निकाली गई, झांकी के दौरान बच्चों ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

 इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित थे। बाजार के मुख्य मार्गो से होते हुए झांकी महर्षि बाल्मीकि मंदिर परिसर में पहुंचते ही एक सभा में तब्दील हो गयी। सभा के दौरान महर्षि वाल्मीकि पर युवक-युवतियों ने शानदार नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।



  इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष विकास डोगरा, उपाध्यक्ष राजेश कुमार तथा संयोजक राजू भारती ने मंत्री सुबोध उनियाल का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी विधायिकी के दौरान जहां क्षेत्र का चौमुखी विकास हुआ है वही वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए किये गये उनके कार्यो की बाल्मीकि समाज भूरी-भूरी प्रशंसा करता है। झांकी के दौरान बच्चे-बूढे़, महिला व पुरुषों में बड़ा उत्साह था, सुबोध उनियाल द्वारा बाल्मीकि समाज के लिए किए गए कार्यो के लिए बाल्मीकि समाज ने उनियाल का आभार व्यक्त किया है।

 इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, कार्यक्रम अध्यक्ष विकास डोगरा, उपाध्यक्ष राकेश कुमार,संयोजक राजू भारती, विजय कुमार ,अरुण दीप, विनोद भारती, मदन, रणवीर ,शोभा देवी ,आंचल, गीता, अनीता ,सुनीता ,रीता देवी, विजय कुमार ,मदन पाल, राजेंद्र कुमार, सतीश चंद्र ,सुनील कुमार, आदि बड़ी संख्या में बाल्मीकि समाज के लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments