भाटी जी द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित





समीक्षा न्यूज

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन मण्डल महानगर गाज़ियाबाद में दीपावली मिलन समारोह मे मुख्य अतिथि डॉक्टर अनिल अग्रवाल जी रहे।

भाटी पैलेस जवाहर पार्क में दीपावली मिलन समारोह का शालीमार गार्डन मण्डल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा आयोजन किया इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ अनिल अग्रवाल राज्य सभा सांसद पहुचे जिनका  साल उढ़ाकर फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया।



डॉ अनिल अग्रवाल ने कहा कि सपा और कांग्रेस दोनो पार्टी एक हैं इन पार्टियों में किसी कार्यकर्ताओ को सम्मान नही मिलता हैं। भाजपा ही एक मात्र पार्टी हैं जिसमे सबको समान मिलता हैं। वही कहा की हाई कमान का आदेश हैं कि हर मण्डल में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जाए। सभी क्षेत्रवासियो को दीपावली की शुभकामनाएं दी।





इस मौके पर पार्षद सरदार सिंह भाटी, मण्डल प्रभारी वीरेंद्र त्यागी,मण्डल अध्यक्ष राजन आर्या, रवि भाटी क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य,कालीचरण पहलवान,पार्षद पति पवन रेड्डी, पूर्व पार्षद योगेश चौधरी, कैलाश यादव,दीपक ठाकुर,संदीप वर्मा, मास्टर वी सी सिंह, वीरपाल कटारिया,मुकेश यादव,भोपाल यादव, सतीश अग्रवाल,सोमनाथ चौहान,  चंद्रभूषण श्रीवास्तव, अशोक भाटी,महिला मोर्चा साधना पांडे,ऋतु गुप्ता,नितिन पंडित बबली चौहान, राजेन्द्र चौधरी, इंदु तोमर,अंजना चौधरी, सुधीर, टिंकू, मोनू सेंगर,राहुल आकाश, विकास, आदित्य, बृजेश चौहान,बबली चौहान आदि लोग रहे मौजूद।

Post a Comment

0 Comments