25 दिसंबर को मनाया जाएगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस




समीक्षा न्यूज 

गाजियाबाद। आर्य केंद्रीय सभा महानगर गाजियाबाद की अंतरंग सभा की बैठक आर्य समाज गोविंदपुरम में प्रधान श्री सत्यवीर चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई,जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस के अवसर पर शहर के मुख्य मार्गों पर 25 दिसंबर 2022 को एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाऐ एवं शोभा यात्रा समाप्ति स्थल पर सार्वजनिक जनसभा की जाए।

अंतरंग सभा में महानगर की 22  क्रियाशील आर्य समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से सर्वश्री श्रद्धानंद शर्मा संरक्षक,मंत्री नरेंद्र कुमार पांचाल,कोषाध्यक्ष गौरव सिंह आर्य,संत लाल मिश्रा,प्रवीण आर्य,चौधरी विजेंद्र सिंह,प्रमोद धनकड,वीरेंद्र धामा,चौधरी जगबीर सिंह,प्रवीण गुप्ता,आनंद प्रकाश गुप्ता,त्रिलोक शास्त्री,नरेश चन्द्र आर्य इत्यादि सहित सैकड़ों की संख्या में प्रतिनिधियो में भाग लिया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण आर्य ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि विशाल शोभा यात्रा शम्भु दयाल वैदिक सन्यास आश्रम से यज्ञोप्रांत प्रातः 10 बजे प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गों गांधी नगर,चौधरी मोड़,रेलवे रोड, बजरिया,घंटाघर,चौपला,डासना गेट,मालीवाड़ा चौक,अम्बेडकर रोड,कालकागढ़ी होते हुए दोपहर 1 बजे सरस्वती शिशु मन्दिर, नेहरू नगर (निकट गणेश हॉस्पिटल) के प्रांगण में जनसभा में परिवर्तित होगी।

अंत में प्रधान श्री सत्यवीर चौधरी ने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और शांति पाठ के साथ सभा की कार्यवाही संपन्न हुई।


Post a Comment

0 Comments