समीक्षा न्यूज संवाददाता
लोनी। गुरुवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा पं ललित शर्मा ने जनचौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। बलराम नगर में आयोजित चौपाल में भाजपा नेता पं ललित शर्मा का स्थानीय जनता ने स्वागत कर क्षेत्र में जलनिकासी, बिजली व खंबो से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान भाजपा नेता ललित शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा लगातार लोनी के विकास के लिए कार्य किये जा रहे है। बिजली की व्यवस्था पहले से सुधरी है। जलनिकासी पर भी कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में अस्पताल बन चुका है। सड़कों की स्थिति में सुधार हुआ है लेकिन लोनी नगरपालिका में और विकास कार्य होना जरूरी है जिसके लिए भाजपा संकल्पित है। लोनी नगर पालिका का स्वर्णिम विकास करना है हमारा लक्ष्य है जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता वचनबद्ध हैं
Comments
Post a Comment