संजीव शर्मा के नेतृत्व में किया रामलीला मैदान का जायजा




समीक्षा न्यूज—दीपेन्द्र सिंह

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की तैयारियां की जा रही हैं। इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद के सभी पदाधिकारी महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में कवि नगर स्थित रामलीला मैदान पहुंचे। मैदान पर पहुंचकर उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संगठन स्तर से की गई व्यवस्थाओं के संबंध में महानगर अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को भी निर्देशित किया। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा एवं आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था के लिए लगाए गए कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने बातचीत की।

कार्यक्रम स्थल पर जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल पप्पू पहलवान बॉबी त्यागी अश्विनी शर्मा राजेश त्यागी गोपाल अग्रवाल सुशील गौतम कुलदीप त्यागी रनीता सिंह संजय कांत शर्मा चमन चौहान इंदु जौहरी संजीव चौधरी दुहाई तारा जोशी संजीव झा पंकज भारद्वाज सचिन ढेढा आशुतोष शर्मा प्रदीप चौधरी नीरज गोयल जे कमल अग्रवाल प्रतीक माथुर हरमीत बक्शी उदित मोहन लवली कौर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments