केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह व श्रम मंत्री अनिल राजभर का किया स्वागत अभिनंदन



समीक्षा न्यूज

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज की प्रेरणा एवं निर्देश से श्रम विभाग मंत्रालय की देख रेख में सामूहिक विवाह समारोह में 3003 जोड़ो का विवाह कार्यक्रम गाजियाबाद में सम्पन्न हुआ। जिसमें केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह , उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम और सेवायोजन मंत्री  अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में जोड़ो को आर्शीवाद देने पहुंचे। इनके साथ अध्यक्ष बीओसीडब्लू डॉ रघुराज सिंह,भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महापौर आशा शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष  ममता त्यागी , जिला पंचायत अध्यक्ष हापुड़ रेखा नागर, मंत्री नरेन्द्र कश्यप के प्रतिनिधि सौरभ जायसवाल, जिलाधिकारी राकेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य मलिक, उप श्रम आयुक्त रवि श्रीवास्तव आदि अति विशिष्ट गणमान्य के रूप में मंचासिन रहे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के द्वारा दोनों मुख्य अतिथियों का स्वागत अभिनंदन पुष्प पुंज देकर करने के उपरान्त महापौर आशा शर्मा के नेतृत्व में भाजपा महानगर मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी, भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष भीम शर्मा, सिद्धार्थ कश्यप,सुखबीर चौधरी, मनोज चौधरी, विश्वेंद्र चौधरी, लीलू चौधरी, विपिन सैनी, संदीप पाल, राजेंद्र शर्मा,नरेन्द्र चौधरी, वंदना चौधरी आदि ने बारी बारी स्वागत अभिनंदन किया। मंचासिन सभी ने नव विवाहित जोड़ों को सुखी वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं शुभाशीष दिया।




Post a Comment

0 Comments