जय भवानी राजपूताना संगठन की मासिक बैठक गजराज सिंह तौमर की ​अध्यक्षता में सम्पन्न



समीक्षा न्यूज संवाददाता

साहिबाबाद। जय भवानी राजपूतना संगठन की मासिक बैठक रामनगर, अर्थला, गौरी शंकर मंदिर की धर्मशाला के प्रागंण में आयोजित हुई जिसमें उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपना—अपना परिचय देते हुए अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि हमें संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना चाहिए। साथ ही संगठन का प्रचार प्रसार करना चाहिए ताकि हम अपने समाज के लोगों सहित सभी की मदद कर सकें। अध्यक्ष मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हम दो हमारे दो कानून लागू करने के लिए 27 नवम्बर को होने वाली महारैली में भाग लिया जायेगा और इस कानून को पास करवाने के लिए पूर्णजोर दिया जायेगा।  बैठक की अध्यक्षता गजराज सिंह तौमर रिटायर्ड फौजी ने की एवं मंच संचालन जीवन सिंह कण्डारी ने किया। 



इस अवसर पर अध्यक्ष मनवीर सिंह चौहान, महांमंत्री उमेद बर्गली, संगठन मंत्री ओमवीर जादोन, कोषाध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह तोमर युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिनव राजपूत (अर्पित), उपाध्यक्ष रविन्द्र तौमर, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, उपाध्यक्ष संजीत चौहान, उपाध्यक्ष जीवन सिंह कंडारी, उपाध्यक्ष उमा शंकर राणा रामनगर कालोनी एवं कार्यकर्ताओं संजीत चौहान, रोहित चौहान, कल्याण सिंह रावत, सावर​ सिंह, जयपा​ल सिंह, कुंवर प्रताप​ सिंह, सुबोध सिंह राठोर, गिरिश सिंह चौहान, यशवीर सिंह, अरविन्द प्रताप सिंह, रविन्द्र सिंह, धनसिंह, अजय चौहान, रविन्द्र पाल सिंह राणा, उमेद बर्गली, आशू सैंगर, मनवीर सिंह चौहान आदि मुख्य रूप से मौजद रहे। 

Post a Comment

0 Comments