सुभास पार्टी ने की मेयर, नगरपालिकाध्यक्षों और पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी

 


समीक्षा न्यूज

गाजियाबाद से बीएल बत्रा, खोड़ा से एन० डी० दीक्षित, मोदीनगर हरवीर सिंह व लोनी से जे० पी० दूबे प्रत्याशियों के नामों की हुई घोषणा

गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने आगामी नगर निगम चुनाव के लिए महापौर और पार्षदों के नामों की घोषणा आज एक प्रैस कांफ्रेंस आयोजित कर की। जिसमें गाजियाबाद महापौर, चेयरमैन व पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।

सुभास पार्टी के कार्यालय पर आयोजित प्रैस कांफ्रेंस में सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनावों को देखते हुए गाजियाबाद नगर निगम से महापौर के लिए बी० एल० बत्रा के नाम की घोषणा की व पार्षद पद हेतु नामों की घोषणा की। साथ ही साथ खोड़ा नगर पालिका से चेयरमैन के लिए एन० डी० दीक्षित, मोदीनगर नगर पालिका चेयरमैन के लिए हरवीर सिंह व लोनी नगर पालिका चेयरमैन के लिए जे० पी० दूबे के नामों की घोषणा की। प्रैस कांफ्रेंस के दौरान पार्टी संस्थापक सतेन्द्र यादव ने कहा पार्टी पूरे प्रदेश में नगर निकाय चुनाव पूरी शक्ति के साथ लड़ेगी। गाजियाबाद जिलाध्यक्ष बीर सिंह त्यागी ने सभी प्रत्याशियों आगामी चुनाव के लिए अपनी शुभकामनाऐं दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि यदि शासन प्रशासन द्वारा आरक्षित सीटों में बदलाव होता है तो जारी सूची को संसोधित किया जायेगा। साथ ही उन्होने कहा हमारी तरफ से नगर निगम की सभी 100 की 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की पूरी सम्भावना है।

उन्होने कहा कि अभी 30 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है जिनमें अनिल कपुर 14, अनिल दुबे 11, राजेन्द्र शुक्ला 49, सुभाष पाण्डेय 80, पवन सक्सेना 78, सुरेन्द्र सिंह 64, रजनीश दुबे 45, राजीव गौतम 16, प्रीतम लाल 96, मंगेश त्यागी 71, मंटू सिंह 70, अवनीश अग्रवाल 56, प्रवीन कुमार वर्मा 63, राजीव शर्मा 32, संजय कुमार 44, अनिल सिंह 24, डा० जाकीर आलम 40, गोपाल सिंह 09, रवि त्रिपाठी 54, जय भगवान 16, राम आशिष महतो 70, अवधेश कुमार 28, जगदीश राम 31, पिन्टू यादव 38, श्रीमती छाया वर्मा 50, श्रीमती कौशल देवी 19, अनिल प्रजापति 58, अमित त्यागी 46 प्रत्येक वार्ड में उक्त प्रत्याशी हैं।



इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी अनिल सिन्हा, गोपाल सिंह, मनोज होदिया, महानगर अध्यक्ष श्यामवीर यादव, दीपक वर्मा, अनिल सिंह, पी0 के0 सिंह, महेश कामत, अभा शंकर सिंह, कृष्ण मोहन झा, सुजीत तिवारी, अनिल मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, नागेन्द्र मोर्या, अशोक शर्मा, राजेश यादव, कमल यादव, विनोद अकेला, पन्ना लाल, राज गणेश, अभिनन्दन तिवारी, दिग्विजय सिंह, संजय पासवान, सिशौदिया, शिव कुमार सिंह, राजेश श्रीवास्तव, सूरज सन्यासी, प्रदीप पाठक, राजेन्द्र यादव, राजेन्द्र गौतम, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, भोजराज यादव, जय दुबे, सियाराम, मनोज शर्मा, आदित्य त्यागी, अंकित त्यागी, ललित त्यागी, वलिराम, महेश पाण्डेय, राकेश कुमार, राकेश सिन्हा, मनोज त्यागी, राजेश चौहान, भोला नाथ यादव आदि उपस्थित रहें। 




Post a Comment

0 Comments