लोनी नगर पालिका क्षेत्र के हजारों प्रबुद्ध नागरिक शामिल होंगे: पंडित ललित शर्मा




समीक्षा न्यूज संवाददाता

लोनी। सोमवार को लोनी नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 सोनिया नगर, 20 अमन गार्डन, 38 पूजा कालोनी में नगर पालिका क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ भाजपा नेता पंडित ललित शर्मा ने बैठक की बैठक में पंडित ललित शर्मा ने बताया कि मुझ जैसे करोड़ों युवाओं के प्रेरणा सूत्र उत्तर प्रदेश के गौरव माननीय मुख्यमंत्री जी जिला गाजियाबाद के प्रबुद्ध लोगों के साथ वार्ता करेंगे जिसमें कई हजार प्रबुद्ध नागरिक जिला गाजियाबाद के भाग लेंगे उसी में ही लोनी नगर पालिका क्षेत्र से भी हजारों प्रबुद्ध नागरिक कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे कार्यक्रम आगामी 22-नवंबर- 2022- दिन मंगलवार- स्थान कवि नगर रामलीला मैदान गाजियाबाद - समय 4:00 बजे शाम का रहेगा आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पूरे भारत में विकसित प्रदेश व उत्तम प्रदेश के रूप में उभरा है आज प्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली, पानी, सुरक्षा में अद्भुत सुधार किए गए हैं इसीलिए सभी लोनी नगर पालिका क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों का कर्तव्य बनता है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कर माननीय मुख्यमंत्री जी को सुनें एवं कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का कार्य करें।

Post a Comment

0 Comments