पप्पू पहलवान की नेतृत्व में समाधान शक्ति सामाजिक संस्था की बैठक आयोजित



समीक्षा न्यूज संवाददाता

साहिबाबाद। समाधान शक्ति सामाजिक संस्था के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पप्पू पहलवान की नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक वार्ड 78 शालीमार गार्डन स्प्रिंग फ़ील्ड पब्लिक स्कूल में रखी गयी जिसमे संस्था के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संस्था के पदाधिकारियों का पटका पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर तीन छात्राओं का भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रवीण भाटी क्षेत्रीय महिला अध्यक्ष राज जैन  क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रेम त्यागी क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा राहुल शर्मा युवा महानगर अध्यक्ष किरणपाल मावी दिल्ली अध्यक्ष ललित गुर्जर महानगर अध्यक्ष हरमीत बक्शी महानगर महिला अध्यक्ष सुमन सती लीलू भाई विपिन सैनी सुरेंदर प्रजापति आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी प्रतीक माथुर सह संयोजक सोशल मीडिया महानगर गाजियाबाद ने दी।




Post a Comment

0 Comments